Weather Update: राजस्थान में फिर से सताएगी गर्मी, आंधी बारिश का दौर हो रहा खत्म, पारा पहुंचेगा 47 डिग्री के पार

Shivkishore | Thursday, 07 May 2026 09:03:51 AM
Weather Update: Heatwave to Return to Rajasthan; Spells of Storms and Rain Drawing to a Close, Mercury Set to Cross 47 Degrees.

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में एक बार फिर से गर्मी का दौर शुरू होने जा रहा है। लोगों को कुछ समय से पश्चिमी विक्षोभ के कारण आ रही आंधी बारिश से कारण राहत मिली हुई थी। लेकिन अब बारिश और आंधी का दौर अब थमने जा रहा है। इसके साथ ही अब गर्मी लोगों के पसीने छुड़ाएगी। अब मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 3 से 4 दिनों में बारिश की गतिविधियां कमजोर पड़ेंगी और तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होगी। 

आज भी हो सकती हैं बारिश 
मौसम विभाग की माने तो आज कोटा, उदयपुर, भरतपुर और जयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। हालांकि, यह राहत अस्थायी रहेगी और अगले कुछ दिनों में मौसम शुष्क होने लगेगा। बुधवार शाम को बालोतरा जिले के समदड़ी कस्बे में करीब आधे घंटे तक तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई।

अब बढ़ेगी गर्मी
बीते दो दिनों में अधिकतम तापमान में करीब 3 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 7 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई, जिससे तापमान सामान्य से नीचे पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने के साथ ही राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क हो जाएगा। 8 से 11 मई के बीच जोधपुर और बीकानेर संभाग में अधिकतम तापमान 45 से 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

pc- live hindustan
 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.