Iran-US Conflict: ईरान-अमेरिका में कभी भी हो सकता हैं समझौता, ट्रंप ने कहा- होर्मुज ईरान समेत सभी देशों के लिए खुल जाएगा

Shivkishore | Thursday, 07 May 2026 10:40:28 AM
Iran-US Conflict: An Agreement Between Iran and the US Could Be Reached at Any Moment; Trump States That the Strait of Hormuz Will Open Up for All Nations, Including Iran.

इंटरनेट डेस्क। पश्चिम एशिया में चल रहा तनाव कभी भी समाप्त हो सकता है। जानकारी के अनुसार युद्ध खत्म करने के लिए अमेरिका और ईरान 14 सूत्रीय एक पृष्ठ के समझौते के करीब पहुंच गए हैं और दोनों पक्षों के बीच कभी भी समझौता हो सकता है। अमेरिका ने ईरान के विरुद्ध ऑपरेशन एपिक फ्यूरी पूरा होने की घोषणा भी कर दी है और ईरान की ओर से सकारात्मक रुख देखकर होर्मुज स्ट्रेट में प्रोजेक्ट फ्रीडम भी रोक दिया है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो संभावित समझौते की खबरों से दुनियाभर में तेल की कीमतों में गिरावट देखी गई और ब्रेंट क्रूड 11 प्रतिशत गिरकर लगभग 98 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

जानकारी के अनुसार सुबह-सुबह एक इंटरनेट मीडिया पोस्ट में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने किसी खास प्रस्ताव का कोई विवरण नहीं दिया, लेकिन कहा कि अगर ईरान वह देने को तैयार हो जाता है जिस पर सहमति बनी है, तो युद्ध खत्म हो सकता है। साथ ही होर्मुज स्ट्रेट ईरान समेत सभी देशों के लिए खुल जाएगा।

pc- indianexpress.com


 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.