Government Scheme: अब इस योजना में सरकार देगी 1.50 लाख रुपए का ऋण

Hanuman | Wednesday, 11 Feb 2026 02:09:13 PM
Government Scheme: Now the government will provide a loan of Rs 1.50 lakh under this scheme

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान सरकार की ओर से महिलाओं के हित में कई प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। उन्हीं में से एक मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना भी है। वित्त मंत्री दिया कुमारी ने आज विधानसभा में  मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है।

वित्त मंत्री ने इस योजना के तहत महिलाओं को दिए जाने वाले ऋण की सीमा को बढ़ा दिया है। अब इस सरकारी योजना में 1 लाख रुपए के स्थान पर 1.50 लाख रुपए मिलेंगे। प्रदेश की भजनलाल सरकार के इस कदम से महिला सशक्तीकरण को नई गति मिलेगी।

वित्त मंत्री दिया कुमारी ने आज पेश किए इस बजट में कई बड़े ऐलान किए हैं। इस बजट के माध्यम से भजनलाल सरकार ने हर वर्ग को खुश करने का प्रयास किया है। लखपति दीदी योजना की ऋण की सीमा इजाफा करने से महिआओं को फायदा होगा। अब वह डेढ़ लाख रुपए तक का ऋण आसानी से उठा सकेंगी।

PC: strategy-business
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.