Ladli Behna Yojana: इस बार 1250 के स्थान पर मिलेंगे 1500 रुपए, ये है कारण 

Hanuman | Friday, 08 Aug 2025 09:36:53 AM
Ladli Behna Yojana: This time you will get 1500 rupees instead of 1250, this is the reason

इंटरनेट डेस्क। गरीब जरूरतमंद महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के मकसद से कई प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इसी प्रकार की एक योजना मध्य प्रदेश सरकार की ओर से चलाई जा रही है। इसका नाम लाड़ली बहना योजना भी है। इसके तहत हर महीने राज्य की महिलाओं को 1250 रुपए दिए जाते हैं। प्रदेश के महिलाओं को अब 27वीं किस्त का इंतजार है।

जो रक्षाबंधन के त्योहार के मौके पर जारी होगी। रक्षाबंधन के त्योहार को देखते हुए इस बार सरकार की ओर से शगुन के तौर पर एक्स्ट्रा रुपए भी दिए जाएंगे। प्रदेश सरकार की ओर से इस बार शगुन के तौर पर एक्स्ट्रा 250 रुपए देने का ऐलान किया जा चुका है।

लाडली बहन योजना के तहत इस बार 1250 रुपए के बजाय 1500 रुपए महिलाओं का मिलेंगे। इस बार किस्त के पैसे दो बार महिलाओं को दिए जाएंगे। 9 अगस्त लाभार्थी महिलाओं को पहले ढाई सौ रुपए और 10 अगस्त के बाद किस्त के 1250 रुपए भेज दिए जाएंगे। इस प्रकार इस बार 12 अगस्त तक कुल 1500 रुपए सरकार की ओर से महिलाओं के खाते में भेजे जाएंगे। 

PC: jagran
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited From abplive



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.