किसानों के लिए हुआ अब बड़ा ऐलान, मिलेगा ये फायदा

Hanuman | Thursday, 19 Sep 2024 03:00:00 PM
Now a big announcement has been made for the farmers, now they will get this benefit

इंटरनेट डेस्क। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के किसानों के लिए अच्छी खबर आई है। केंद्र सरकार की ओर से दिल्ली में लेफ्टिनेंट गवर्नर वीके सक्सेना ने करीब 2 लाख किसानों के लिए बड़ा ऐलान किया है।  अब लेफ्टिनेंट गवर्नर वीके सक्सेना ने दिल्ली के किसानों को म्यूटेशन के आधार पर यानी विरासत के आधार पर जमीन पर मालिकाना हक दिए जाने का ऐलान किया है। 

ये दिल्ली के 100 शहरीकृत गांव के किसानों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है।  लेफ्टिनेंट गवर्नर वीके सक्सेना ने अब यहां पर शहरीकृत गांव में खेती की जमीन के मालिकाना हक को लेकर प्रक्रिया को बदल दिया है। इससे किसानों को कृषि भूमि पर लैंड म्यूटेशन यानी विरासत के आधार पर मालिकाना हक मिल सकेगा।

आज से 12 गांव में म्यूटेशन का काम शुरू भी हो चुका है। लेफ्टिनेंट गवर्नर वीके सक्सेना के फैसले से दिल्ली के 2 लाख किसानों को फायदा होगा। अब राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के गांवों में म्यूटेशन के लिए शिविर लगाए जाएंगे। 

PC:  aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.