अब इन महिलाओें को मिलेगा दोगुना वेतन, सरकार ने उठा लिया है ये कदम

Hanuman | Saturday, 15 Nov 2025 01:36:18 PM
Now these women will get double salary, the government has taken this step

इंटरनेट डेस्क। सरकार की ओर से महिलाओं के हित में कई कदम उठाए जाते हैं। अब उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने बड़ा कदम उठया है। यूपी की योगी सरकार ने अब महिलाओं को रात की शिफ्ट में काम करने की अनुमति दी है।

योगी सरकार के इस कदम से महिलाओं की आय में बढ़ोतरी होगी। महिलाएं रात 7 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक काम कर सकेंगी। रात की शिप्ट में काम करने वाली महिलाओं को दोगुना वेतन मिलेगा।

खबरों के अनुसार, रात की शिप्ट में काम करने वाली महिलाओं को ट्रांसपोर्ट, हेल्थ और कई तरह की सिक्योरिटी सुविधाएं भी मिलेंगी। महिलाओं के लिए सीसीटीवी निगरानी की सुविधा भी होगी। इससे उन्हें किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

उत्तर प्रदेश सरकार अधिसूचना के  तहत ये नियम राज्य के सारे उद्योगों पर लागू होगा। महिलाएं पहले 12 तरह के औद्योगिक वर्गों में ही कार्यरत थीं। वहीं इनकी संख्या बढ़कर 29 कर दी गई है।

PC: dnaindia



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.