OnePlus N6X: लंबा चलने वाला, अच्छा दिखने वाला, दैनिक उपयोग के लिए स्मूथ वनप्लस

Hanuman | Thursday, 30 Jul 2026 12:42:35 PM
OnePlus N6X: Long-lasting, good-looking, smooth OnePlus for daily use

नया लॉन्च किया गया वनप्लस एन6एक्स एक लंबा चलने वाला स्मार्टफोन है, जो युवा यूजर्स की जरूरतों को पूरा करने के लिए बनाया गया है। यह बेहतरीन डिजाईन के साथ आकर्षक रंगों में उपलब्ध है। इसकी 7,000 एम.ए.एच की बैटरी और स्मूथ अनुभव सालों तक आपका साथ देते रहेंगे।एन6एक्स स्टूडेंट्स, युवा प्रोफेशनल्स और उन यूजर्स के लिए बनाया गया है, जो कम बजट में भरोसेमंद टेक्नोलॉजी और लंबी चलने वाली परफॉर्मेंस चाहते हैं।

इसमें 7,000 एम.ए.एच की शक्तिशाली बैटरी है, जो एक बार चार्ज करने के बाद 2.5 दिनों तक चलती है। फुल चार्ज बैटरी में आप 20 घंटे तक वीडियो देख सकते हैं, 25 घंटे तक सोशल मीडिया स्क्रॉलिंग कर सकते हैं और 133 घंटे से अधिक समय तक म्यूजिक चला सकते हैं। इसकी शक्तिशाली बैटरी के पास 1,600 बार चार्ज होने की रेटिंग है, तथा छः सालों तक बैटरी हैल्थ बरकरार रहती है। इसलिए आप कई सालों तक इस स्मार्टफोन का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

जबरदस्त बैटरी लाईफ के अलावा, एन6एक्स का डिजाईन क्लीन और सुंदर है। यह चार रंगों, आकर्षक बरगंडी रेड और हल्के एक्वामैराईन-इंस्पायर्ड ब्लू में उपलब्ध है। अपने वर्टिकल कैमरा लेआउट और फ्लैट एज के साथ यह स्मार्टफोन किफायती फोन के मुकाबले बहुत प्रीमियम दिखाई देता है।

एन6एक्स को काफी मजबूत बनाया गया है। यह एमआईएल-एसटीडी-810 (MIL-STD-810) सर्टिफिकेशन और आईपी64 (IP64) डस्ट एवं वॉटर रजिस्टैंस के साथ आता है। साथ ही, इसके एक्वा टच फीचर के कारण यह मजबूत होने के साथ दैनिक जीवन के लिए बहुत उपयुक्त है।

इसमें 6.8 इंच और 120 हर्ट्ज का बड़ा डिस्प्ले दिया गया है। यह मीडियाटेक डायमेंसिटी 6360 एपेक्स पर चलता है तथा इसका 5,300 मिमी2 का विशाल कूलिंग सिस्टम 48 महीने तक स्थिर और स्मूथ परफॉर्मेंस सुनिश्चित करता है। इसके अलावा, इसमें अनेकों ए.आई फीचर्स दिए गए हैं, जिनमें ए.आई ईरेजर और ए.आई अनब्लर जैसे ए.आई-पॉवर्ड फोटो एडिटिंग टूल शामिल हैं। अपने 300 प्रतिशत अल्ट्रा वॉल्यूम स्पीकर के साथ एन6एक्स स्टूडेंट्स और अरली-करियर प्रोफेशनल्स के लिए बिल्कुल उपयुक्त डिवाईस है, जो टिकाऊ, शक्तिशाली और लंबा चलने वाला स्मार्टफोन चाहते हैं।

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.