Petrol and diesel prices: क्या कम हो गए हैं दोनों ईंधनों के दाम? जान लें आप

Hanuman | Wednesday, 11 Feb 2026 09:15:56 AM
Petrol and diesel prices: Have the prices of both fuels come down? Find out.

इंटरनेट डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों ने बुधवार को भी पेट्रोल-डीजल उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की राहत नहीं दी है। यानी आज भी कीमतों में किसी भी प्रकार का बदलाव सरकारी तेल कंपनियों ने नहीं किया है। आज भी लोगों को पुरानी कीमतों पर ही ये ईंधन खरीदने होंगे।

जयपुर में आज भी एक लीटर पेट्रोल की कीमत 104.72 रुपए ही है। वहीं डीजल की कीमत आज 90.21 रुपए प्रति लीटर है। देश के चार महानगरों में भी कीमतों में बदलाव नहीं हुआ है। राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में पेट्रोल 94.72, डीजल 87.62, मुंबई में पेट्रोल 104.21, डीजल 92.15, कोलकाता में पेट्रोल 103.94, डीजल 90.76 और चेन्नई में पेट्रोल 100.75 और  डीजल 92.34 रुपए प्रति लीटर है।

देश के प्रमुख शहरों में रुपए में इतनी है दोनों ईंधनों की कीमतें

अहमदाबाद: पेट्रोल ₹94.49, डीजल ₹90.17

बेंगलुरु: पेट्रोल ₹102.92,डीजल ₹89.02

पटना: पेट्रोल ₹105.58, डीजल ₹93.80

सूरत: पेट्रोल ₹95.00, डीजल ₹89.00

नासिक: पेट्रोल ₹95.50, डीजल ₹89.50

हैदराबाद: पेट्रोल ₹107.46, डीजल ₹95.70

लखनऊ: पेट्रोल ₹94.69, डीजल ₹87.80

पुणे: पेट्रोल ₹104.04, डीजल ₹90.57

चंडीगढ़: पेट्रोल ₹94.30, डीजल ₹82.45

इंदौर: पेट्रोल ₹106.48,  डीजल ₹91.88

लोगों को करना पड़ रहा है महंगाई का सामना

आपको बता दें कि लम्बे समय से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं होने से लोगों को महंगाई का सामना करना पड़ रहा है। इससे बहुत सी चीजों के दाम बढ़ गए हैं। देश के प्रमुख शहरों में आखिरी बार मार्च 2024 को कीमतों में 2-2 रुपए प्रति लीटर की दर से बदलाव हुआ था। इसके बाद से ही लोगों को कीमतों में बड़े बदलाव का इंतजार है। कीमतें कब कम होगी ये तो आगामी समय ही बताएगा।

PC: tv9hindi
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.