- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। पश्चिम एशिया में जारी तनाव और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की ऊंची कीमतों का असर भारत में भी नजर आ रहा है। इसी के कारण गत माह चार बार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा किया गया था। हालांकि राहत की बात ये है कि आज दोनों ही ईंधनों की कीमतों में इजाफा नहीं किया गा है।
सरकारी तेल कंपनियों ने दोनों ईंधनों की कीमतों में इजाफा नहीं किया है। राजस्थान की राजधानी जयपुर में पेट्रोल 112.66 और डीजल 97.78 रुपए प्रति लीटर ही है। वहीं राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली पेट्रोल ₹102.12, डीजल ₹95.20, मुंबई में पेट्रोल ₹111.18, डीजल ₹97.83, कोलकाता में पेट्रोल ₹113.47, डीजल ₹99.82 और चेन्नई में पेट्रोल ₹107.77 तथा डीजल ₹99.55 प्रति लीटर मिलेगा।
वहीं देश के शहरों में भी कीमतों में बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से रोजाना सुबह दोनों ईंधनों की कीमतों को अपडेट किया जाता है।
PC: news24online
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें