FIFA World Cup 2026: पहली बार होगा ऐसा, बनेंगे ये रिकॉर्ड

Hanuman | Thursday, 11 Jun 2026 08:06:02 AM
FIFA World Cup 2026: A first-time event; these records will be set

इंटरनेट डेस्क। फुटबॉल का महाकुंभी फीफा विश्व कप 2026 इतिहास रचने वाला है। इस बार एक नए फॉर्मेट और नई मेजबानी के साथ इसका आयोजन किया जाएगा। फीफा विश्व कप पहली बार तीन देशों अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको की मेजबानी में आयोजन होगा। इसके मुकाबले कल से शुरू होंगे।

20 जुलाई 2026 तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 48 टीमें 104 मुकाबले खेलेंगी। ये टूर्नामेंट के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा संस्करण माना जा रहा है। टूर्नामेंट का पहला मैच कल मेक्सिको सिटी में मेक्सिको और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। पहली बार विश्व कप में 48 टीमें हिस्सा लेंगी।

इससे पहले 32 टीमें इसमें हिस्सा लेती थी। इस बार हर टीम अपने ग्रुप में कम से कम तीन मैच खेलेगी। नए फॉर्मेट के अनुसार ग्रुप स्टेज से 24 टीमें सीधे आगे बढ़ेंगी, जबकि तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमों में से बेस्ट 8 को भी नॉकआउट में जगह मिलेगी। इसके बाद 32 टीमों के बीच एलिमिनेशन मुकाबले आयोजित किए जाएंगे।  फिर 16, 8, सेमीफाइनल और फाइनल तक का सफर तय होगा।

PC: etvbharat
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.