Rajasthan Weather Update: जयपुर सहित 12 जिलों में है तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

Hanuman | Thursday, 11 Jun 2026 07:29:10 AM
Rajasthan Weather Update: Alert issued for strong storms, rain, and hailstorms in 12 districts, including Jaipur

इंटरनेट डेस्क। सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान में आज मौसम  बदलने वाला है। इससे प्रदेश में बारिश का दौर शुरू होगा। बारिश के कारण तामपान में गिरावट आएगी, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहम मिलेगी। मौसम विभाग की ओर से पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजधानी जयपुर, अलवर समेत 12 जिलों में तेज आंधी, बारिश और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया किया है। इन जिलों के लिए विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, आज से ये मौसम तंत्र 14 जून तक प्रभावी रह सकता है। इसके प्रभाव से प्रदेश के बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभाग के कई जिलों में 50 से 70 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ ही हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं कहीं-कहीं ओले  भी गिर सकते हैं। इससे तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट  आने की संभावना है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

श्रीगंगानगर प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, रिकॉर्ड हुआ 45.9 डिग्री सेल्सियस तापमान
प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बुधवार को मौसम शुष्क रहने से लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। एक बार फिर से श्रीगंगानगर प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 45.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। वहीं चूरू में 44.7, फलोदी में 43.8, जैसलमेर में 43 और अलवर में 42.2 डिग्री सेल्सियस तापमान मौसम विभाग ने बुधवार को रिकॉर्ड किया है। राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है।

PC: navbharattimes.indiatimes
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.