- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। पेट्रोल-डीजल की कीमतें कम होने का इंतजार खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। उपभोक्ताओं को आज यानी मंगलवार को भी कीमतों को लेकर राहत नहीं मिली है। सरकारी तेल कंपनियों आज भी दोनों ईंधनों की कीमतों में बदलाव नहीं किया है। राजस्थान में पेट्रोल औसत कीमत 105.65 रुपए प्रति लीटर ही है।
वहीं यहां पर डीजल की औसत कीमत 91.05 रुपए प्रति लीटर है। कल भी यहां पर दोनों ईंधनों की औसत कीमत इतनी ही थी। राजधानी जयपुर में आज भी एक लीटर पेट्रोल के लिए 104.72 रुपए देने होंगे। यहां पर एक लीटर डीजल के लिए आज भी 90.21 रुपए खर्च करने होंगे। जयपुर में एक लीटर पेट्रोल के लिए सौ रुपए से अधिक खर्च करने पड़ रहे हैं।
देश के प्रमुख शहरों में इस प्रकार हैं दोनों ईंधनों की कीमतें:
नई दिल्ली- पेट्रोल ₹94.72, डीजल ₹87.62 प्रति लीटर
मुंबई- पेट्रोल ₹104.21, डीजल ₹92.15
कोलकाता- पेट्रोल ₹103.94, डीजल ₹90.76
चेन्नई- पेट्रोल ₹100.75, डीजल ₹92.34
चंडीगढ़- पेट्रोल ₹94.30, डीजल ₹82.45
इंदौर- पेट्रोल ₹106.48, डीजल ₹91.88
लखनऊ- पेट्रोल ₹94.69, डीजल ₹87.80
पुणे- पेट्रोल ₹104.04, डीजल ₹90.57
इस आधार पर तय होती हैं कीमतें
तेल विपणन कंपनियां की ओर से रोजाना सुबह छह बजे पेट्रोल-डीजल की कीमतों को जारी किया जाता है। ये कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों और डॉलर-रुपए की विनिमय दर में आए बदलावों के आधार पर तय की जाती हैं। लम्बे समय से यहां पर दोनों ही ईंधनों की कीमतों में बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। आखिरी बार मार्च 2024 में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 2-2 रुपए प्रति लीटर की दर से बदलाव हुआ था।
PC: energy.economictimes.indiatimes
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें