Petrol-Diesel Price: देश के बड़े शहरों में आज इतनी तय हुई हैं पेट्रोल-डीजल कीमतें

Hanuman | Wednesday, 29 Oct 2025 09:31:19 AM
Petrol-Diesel Price: Petrol-Diesel prices have been fixed this much in major cities of the country today

इंटरनेट डेस्क। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कब कमी आएगी। इसका इंतजार समाप्त होने का नाम नहीं ले रहा है। सरकारी तेल कंपनियों ने लम्बे समय से उपभोक्ताओं को राहत नहीं दी है। कंपनियों ने आज भी दोनों ईंधनों की कीमतों में बदलाव नहीं किया है।

जयपुर में आज भी पेट्रोल की कीमत 104.72 और डीजल की कीमत 90.21 रुपए प्रति लीटर है। राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में पेट्रोल 94.72, डीजल 87.62, मुंबई में पेट्रोल 104.21, डीजल 92.15, कोलकाता में पेट्रोल 103.94, डीजल 90.76 और चेन्नई में पेट्रोल 100.75 और डीजल 92.34 रुपए प्रति लीटर पर मिलेगा।

राजस्थान में पेट्रोल की आज औसत कीमत 105.63 रुपए प्रति लीटर है। यहां पर डीजल की औसत कीमत भी आज 91.05 रुपए प्रति लीटर है। यानी कल से लेकर अब तक राजस्थान में दोनों ईंधनों की कीमतों में कोई विशेष बदलाव नहीं हुआ है। आपको बता दें कि मई 2022 में पेट्रोल-डीजल कीमतों में दो-दो रुपए प्रति लीटर की दर से बदलाव हुआ था। इसके बाद से कीमतों में बड़ा बदलाव नहीं हुआ है।

PC: upstox
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.