- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों ने मंगलवार के लिए भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अपडेट कर दिया है। राजस्थान में पेट्रोल की औसत की कीमत में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। आज यहां पर औसत कीमत 105.56 रुपए प्रति लीटर ही है। वहीं यहां पर डीजल की औसत कीमत 91.01 रुपए प्रति लीटर है। लोगों को यहां पर लम्बे समय से एक लीटर पेट्रोल के लिए सौ रुपए से ज्यादा खर्च करने पड़ रहे हैं। यहां पर लोगों को लम्बे समय से दोनों ही ईंधनों की कीमतों में कमी होने का इंतजार है।
देश के प्रमुख शहरों में भी मंगलवार को दोनों ही ईंधनों की कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। सरकारी तेल कंपनियों ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की 94.72 और डीजल 87.62 रुपए प्रति लीटर की कीमत ही तय की है। मुंबई में पेट्रोल 103.44, डीजल 89.97, कोलकाता में पेट्रोल 103.94, डीजल 90.76, डीजल 87.76 तय की गई है। वहीं चेन्नई में पेट्रोल 100.85 तथा डीजल 92.44 रुपए और और नोएडा में पेट्रोल 94.87, डीजल 88.01 रुपए प्रति लीटर की कीमत पर बिक रहा है।
अन्तिम बार किया गया है ये बदलाव
गौरतलब है कि देश की सरकारी तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल-डीजल उपभोक्ताओं को लम्बे समय से बड़ी राहत नहीं दी गई है। आखिरी बार मार्च 2024 को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव किया था। इस दौरान दोनों ईंधनों की कीमतों को 2-2 रुपए प्रति लीटर की दर से संशोधित किया गया था। इसके बाद से कीमतों में बड़ा बदलाव नहीं किया गया है।
PC: auto.hindustantimes
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें