UPSC CSE Result: राजस्‍थान के अनुज अग्निहोत्री को मिली पहली रैंक, 958 उम्मीवारों का हुआ चयन

Hanuman | Friday, 06 Mar 2026 03:40:31 PM
UPSC CSE Result: Anuj Agnihotri from Rajasthan secured the first rank, 958 candidates were selected

इंटरनेट डेस्क। यूपीएससी सिविल सेवा की परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए संघ लोक सेवा आयोग ने आज फाइनल परिणाम घोषित कर दिया है।  इसमें राजस्थान के कोटा जिले से अनुज अग्निहोत्री ने पहली रैंक हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया। वहीं तमिलनाडू की राजेश्वरी सुवे एम ने दूसरी रैंक हासिल की है।

चंडीगढ़ के आकाश ढुल को तीसरा स्थान मिला। यूपीएससी की परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अपना परिणाम यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर देख सकते हैं। यूपीएससी सीएसई का फाइनल परिणाम वेबसाइट पर पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड किया जा सकता है।

खबरों के अनुसार, यूपीएससी की ओर से इस परीक्षा के माध्यम से कुल 958 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। इस सूची में जनरल कैटेगरी के कुल 317 उम्मीदवार, ईडब्ल्यूएस के कुल 104 उम्मीदवार, ओबीसी के कुल 306 उम्मीदवार, एससी के कुल 158 उम्मीदवार और एसटी के कुल 73 को शामिल किया गया है।

PC:  livehindustan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.