- SHARE
-
खेल डेस्क। आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का खिताबी मुकाबला रविवार को अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया भारत को लगातार दूसरा विश्व कप दिलाने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरेगी। आईसीसी की ओर से इस टी20 वर्ल्ड कप के लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के नॉमिनीज का ऐलान कर दिया है।
इसके लिए कुल 8 प्लेयर्स को शॉर्टलिस्ट किया गया है। इसमें एक भारतीय क्रिकेटर का नाम भी शामिल है। वह विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन हैं। विल जैक्स (इंग्लैंड), साहिबजादा फरहान (पाकिस्तान), लुंगी एनगिडी (साउथ अफ्रीका), एडेन मार्करम (साउथ अफ्रीका), रचिन रवींद्र (न्यूजीलैंड), शैडली वैन शल्कविक (यूएसए), टिम सीफर्ट (न्यूजीलैंड) और संजू सैमसन (भारत) को इस पुरस्कार के शॉर्टलिस्ट किया है।
संजू सैमसन अब तक टूर्नामेंट के 4 मैचों में 77.33 की औसत से 232 रन बना चुके हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज पर सुपर 8 की अहम जीत में सिर्फ 50 गेंदों पर नाबाद 97 और सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 42 गेंदों पर 89 रन की तेज तर्रार पारी खेली।
PC: ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें