Nepal election results: बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है बालेन शाह की पार्टी RSP, इतनी सीटों पर बना ली है बढ़त

Hanuman | Friday, 06 Mar 2026 04:45:27 PM
Nepal election results: Balen Shah's party RSP is heading towards a big victory, has taken the lead in so many seats

इंटरनेट डेस्क। राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) नेपाल में बंपर जीत की ओर बढ़ती नजर आ रही है। जेन जेड के हीरो रहे बालेन शाह की पार्टी आरएसपी ने बंपर बढ़त बना ली है। आम चुनाव की मतगणना तेजी से जारी है। रुझानों ने नेपाल की राजनीति में एक बड़े भूचाल का संकेत दे दिया है। खबरों के अनुसार, बालेन शाह की पार्टी आरएसपी ने 95 सीटों पर बढ़त बना ली है।

पिछले साल सितंबर 2025 में जेन जेड आंदोलन के बाद पहली बार प्रतिनिधि सभा (संसद के निचले सदन) की 275 सीटों के लिए मतदान हुआ था। पारंपरिक पार्टियों, खासकर वामपंथी धड़े (कम्युनिस्ट पार्टियों) का सूपड़ा साफ होता नजर आ रहा है। बड़ी बात ये है कि झापा-5 सीट पर है पर काठमांडू के पूर्व मेयर, रैपर और आरएसपी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बालेन शाह ने पूर्व पीएम केपी शर्मा ओली को मतों की गिनती में काफी पीछे छोड़ दिया है।

खबरों के अनुसार, नेपाली कांग्रेस और केपी शर्मा ओली की यूएमएल दोनों केवल आठ-आठ सीटों पर आगे चल रही हैं। वहीं नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी सात सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। चुनाव का पूरा परिणाम नौ मार्च तक आएगा। जल्द ही तय हो जाएगा कि नेपाल का अगला पीएम कौन होगा।

PC: ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.