- SHARE
-
खेल डेस्क। युवा धाकड़ बल्लेबाज जैकब बेथेल (105 रन) की तूफानी पारी के बावूजद इंग्लैंड को भारत के खिलाफ दूसरे सेमीफाइनल मैच में सात रन से हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि 48 गेंदों में आठ चौके और सात छक्के की मदद से खेली गई 105 रन की शतकीय पारी के दम पर उन्होंने अपने नाम एक रिकॉर्ड दर्ज करवा लिया है।
वह क्रिकेट के इतिहास के पहले ऐसे क्रिकेटर बने हैं, जिन्होंने लिस्ट ए, फर्स्ट क्लास और टी20 फॉर्मेट में अपना पहला शतक अन्तरराष्ट्रीय मैच में लगाया हो। उनसे पहले कोई भी खिलाड़ी ऐसा रिकॉर्ड नहीं बना पाया था।
वानखेड़े स्टेडियम में लगाया गया शतक इंग्लैंड के जैकब बेथेल के टी20 कॅरियर का पहला शतक था। डेब्यू करने से पहले उनके नाम एक भी शतकीय पारी दर्ज नहीं थी। जैकब बेथेल इस पारी के दम पर टी20 वर्ल्ड कप में शतक लगाने वाले इंग्लैंड के चौथे क्रिकेटर बन गए हैं। उनसे पहले एलेक्स हेल्स, जोस बटलर और हैरी ब्रूक ऐसा कर चुके हैं।
PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें