Petrol-Diesel Price: आज भी नहीं बदली हैं दोनों ईंधनाें की कीमतें 

Hanuman | Wednesday, 19 Nov 2025 09:42:47 AM
Petrol-Diesel Price: The prices of both fuels have not changed even toda

इंटरनेट डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों ने बुधवार को भी पेट्रोल-डीजल उपभोक्ताओं को राहत नहीं दी है। कंपनियों की ओर से किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है। इससे लोगों को अभी महंगी कीमतों पर ही ये दोनों ईंधन खरीदने होंगे। लोगों को लम्बे समय से दोनों ईंधनों की कीमतों को लेकर राहत नहीं मिली है।

राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक लीटर  पेट्रोल के लिए 104.72 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डीजल की कीमत आज 90.21 रुपए प्रति लीटर है। देश के चार महानगरों में भी कीमतें नहीं बदली हैं। राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में आज पेट्रोल 94.72, डीजल 87.62, मुंबई में पेट्रोल 104.21, डीजल 92.15, कोलकाता में पेट्रोल 103.94, डीजल 90.76 और चेन्नई में पेट्रोल 100.75 और डीजल 92.34 रुपए प्रति लीटर पर मिलेगा।

देश के अन्य बड़े शहरों में ये हैं दोनों ईंधनों की कीमतें

हैदराबाद: पेट्रोल ₹107.46 और डीजल ₹95.70 प्रति लीटर।

लखनऊ: पेट्रोल ₹94.69, डीजल ₹87.80 प्रति लीटर।

पुणे: पेट्रोल ₹104.04 और डीजल ₹90.57 प्रति लीटर।

चंडीगढ़: पेट्रोल ₹94.30, डीजल ₹82.45 प्रति लीटर।

अहमदाबाद: पेट्रोल ₹94.49, डीजल ₹90.17 प्रति लीटर।

बेंगलुरु: पेट्रोल ₹102.92, डीजल ₹89.02 प्रति लीटर।

इंदौर: पेट्रोल ₹106.48, डीजल ₹91.88 प्रति लीटर।

पटना: पेट्रोल ₹105.58, डीजल ₹93.80 प्रति लीटर।

सूरत: पेट्रोल ₹95.00 और डीजल ₹89.00 प्रति लीटर।

नासिक: पेट्रोल ₹95.50, डीजल ₹89.50 प्रति लीटर।

मई 2022 के बाद से नहीं हुआ बड़ा बदलाव

सरकारी तेल कपंनियों की ओर से रोजाना सुबह दोनों ईंधनों की कीमतों को अपडेट किया जाता है। मई 2022 के बाद से केंद्र और कई राज्यों द्वारा टैक्स में कटौती की गई, जिसके बाद  से दोनों ईंधनों की कीमतों में स्थिरता देखी जा रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल कीमतों में उतार-चढ़ाव होने के बावजूद कीमतों कम नहीं हुई है। 

PC: prabhatkhabar
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.