Petrol-Diesel Price: देश के महानगरों में आज ये हैं दोनों ही ईंधनों की कीमतें

Hanuman | Saturday, 25 Oct 2025 08:52:53 AM
Petrol-Diesel Price: These are the prices of both fuels in the metros of the country today

इंटरनेट डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों ने शनिवार के लिए भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अपडेट कर दिया गया है। कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल उपभोक्ताओं को राहत नहीं दी है। कंपनियों ने आज भी दोनों ईंधनों की कीमतों में बदलाव नहीं किया है। गुलाबी नगर जयपुर में आज भी पेट्रोल की कीमत 104.72 और डीजल की कीमत 90.21 रुपए प्रति लीटर है। यहां पर लम्बे समय से कीमतों में बदलाव नहीं हुआ है। वहीं देश के बड़े शहरों में भी कीमतों में बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में पेट्रोल 94.72, डीजल 87.62, मुंबई में पेट्रोल 104.21, डीजल 92.15, कोलकाता में पेट्रोल 103.94, डीजल 90.76 और चेन्नई में पेट्रोल 100.75 और डीजल 92.34 रुपए प्रति लीटर पर मिलेगा।

देश के अन्य बड़े शहरों में ये हैं दोनों ईंधनों की कीमतें

हैदराबाद: पेट्रोल ₹107.46, डीजल ₹95.70 
लखनऊ: पेट्रोल ₹94.69, डीजल ₹87.80 
पुणे: पेट्रोल ₹104.04, डीजल ₹90.57 
चंडीगढ़: पेट्रोल ₹94.30, डीजल ₹82.45 
इंदौर: पेट्रोल ₹106.48, डीजल ₹91.88 
पटना: पेट्रोल ₹105.58, डीजल ₹93.80 
सूरत: पेट्रोल ₹95.00, डीजल ₹89.00 
नासिक: पेट्रोल ₹95.50, डीजल ₹89.50 
अहमदाबाद: पेट्रोल ₹94.49, डीजल ₹90.17 
बेंगलुरु: पेट्रोल ₹102.92, डीजल ₹89.02 

एक लीटर पेट्रोल के लिए सौ रुपए से अधिक करने पड़ रहे हैं खर्च

देश में लम्बे समय से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं हुआ है। मई 2022 में पेट्रोल-डीजल कीमतों में दो-दो रुपए प्रति लीटर की दर से बदलाव हुआ था। कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों और डॉलर-रुपए की विनिमय दर में आए बदलावों पर निर्धारति की जाती है। प्रतिदिन सुबह 6 बजे कीमतों को अपडेट किया जाता है। देश के कई शहरों में लोगों एक लीटर पेट्रोल के लिए सौ रुपए से अधिक खर्च करने पड़ रहे है। 

PC:  cnbctv18
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.