Petrol-Diesel Price: जयपुर सहित देश के बड़े शहरों में आज ये हैं दोनों ईंधनों की कीमतें

Hanuman | Tuesday, 28 Oct 2025 09:21:05 AM
Petrol-Diesel Price: These are the prices of both fuels today in major cities of the country including Jaipur

इंटरनेट डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल उपभोक्ताओं को मंगलवार को भी राहत नहीं दी है। कंपनियों ने आज भी दोनों ईंधनों की कीमतों में बड़ा बदलाव नहीं किया है। जयपुर में आज भी पेट्रोल की कीमत 104.72 और डीजल की कीमत 90.21 रुपए प्रति लीटर है।

नई दिल्ली में पेट्रोल ₹94.72, डीजल ₹87.67 प्रति लीटर, मुंबई में पेट्रोल ₹103.50, डीजल ₹90.03 प्रति लीटर, कोलकाता में  पेट्रोल ₹105.41,  डीजल ₹90.76 प्रति लीटर और चेन्नई पेट्रोल ₹100.90 और  डीजल ₹92.48 प्रति लीटर आज तय किया गया है।

दोनों ईंधनों की कीमतों में बड़ी गिरावट आने का नाम नहीं ले रहा है। देश के कई शहरों में लोगों एक लीटर पेट्रोल के लिए सौ रुपए से अधिक खर्च करने पड़ रहे है। लम्बे समय से दोनों ही ईंधनों की कीमतों में बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। मई 2022 में पेट्रोल-डीजल कीमतों में दो-दो रुपए प्रति लीटर की दर से बदलाव हुआ था।

PC: newsnationtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.