- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से शुक्रवार के लिए भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अपडेट कर दिया गया है। हालांकि आज भी उपभोक्ताओें को राहत नहीं दी गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में कमी आने के बावजूद जयपुर में लम्बे समय से दोनों ही ईंधनों की कीमतों में बदलाव नहीं हुआ है।
आज भी लोगों को एक लीटर पेट्रोल के लिए सौ रुपए से अधिक खर्च करने पड़ रहे हैं। जयपुर में आज पेट्रोल की कीमत 104.72 रुपए प्रति लीटर है। वहीं डीजल के लिए आज 90.21 रुपए प्रति लीटर खर्च करने होंगे।
पेट्रोल-डीजल की कीमतें कब कम होगी इस संबंध में भी कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। लोगों का ये इंतजार लम्बे समय से बना हुआ है। देश में अन्तिम बार दो-दो रुपए प्रति लीटर की दर से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव हुआ था। देश में सरकारी तेल कंपनियों की ओर से रोजाना पेट्रोल-डीजली की कीमतों को अपडेट किया जाता है।
PC: kalingatv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें