- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों ने शुक्रवार को भी पेट्रोल-डीजल उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की राहत नहीं दी है। कंपनियों ने आज भी दोनों ईंधनों की कीमतों में बदलाव नहीं किया है।
राजस्थान में पेट्रोल की आज औसत कीमत 105.62 रुपए प्रति लीटर है। कल भी पेट्रोल की कीमत लगभग इतनी ही थी। वहीं यहां पर डीजल की औसत कीमत 91.06 रुपए प्रति लीटर है। कल से लेकर अब तक प्रदेश में डीजल की कीमतों में कोई विशेष बदलाव नहीं हुआ है।
पेट्रोल-डीजल उपभोक्ताओं को कब राहत मिलेगी। इस संबंध में अभी कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। लम्बे समय से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। अन्तिम बार दोनों ईंधनों की कीमतों में दो-दो रुपए प्रति लीटर की दर से परिवर्तन किया गया था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में कई बाद बदलाव आने के बावजूद कीमतों में बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से रोजाना सुबह छह बजे पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अपडेट किया जाता है।
PC: businessleague
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें