Petrol-Diesel Prices: देश के प्रमुख शहरों में आज इतनी तय हुई हैं दोनों ईंधनों की कीमतें

Hanuman | Wednesday, 08 Apr 2026 09:43:02 AM
Petrol-Diesel Prices: Here are the rates fixed for both fuels today in the country's major cities

इंटरनेट डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों ने बुधवार के लिए भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अपडेट कर दिया है। कीमतों में आज भी कंपनियों की ओर से बदलाव नहीं किया गया है। लोगों को पुरानी कीमतों पर ही ये दोनों ईंधन खरीदने होंगे। जयपुर में आज भी पेट्रोल की कीमत 104.72 रुपए प्रति लीटर ही है। वहीं डीजल 90.21 रुपए प्रति लीटर पर ही मिलेगा। राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में आज पेट्रोल 94.72 और डीजल 87.62 रुपए प्रति लीटर की कीमत पर मिलेगा। वहीं मुंबई में पेट्रोल 104.21, डीजल 92.15, कोलकाता में पेट्रोल 103.94, डीजल 90.76 और चेन्नई में पेट्रोल 100.75 तथा डीजल 92.34 रुपए प्रति लीटर की कीमत पर ही मिल रहा है।

देश के अन्य शहरों में आज इतनी हैं दोनों ईंधनों की कीमतें

खनऊ: पेट्रोल 94.69, डीजल 87.80 रुपए

पुणे: पेट्रोल 104.04, डीजल 90.57 रुपए

चंडीगढ़: पेट्रोल 94.30, डीजल 82.45 रुपए

अहमदाबाद: पेट्रोल 94.49, डीजल 90.17 रुपए

बेंगलुरु: पेट्रोल 102.92, डीजल 89.02 रुपए

हैदराबाद: पेट्रोल 107.46, डीजल 95.70 रुपए

इंदौर: पेट्रोल 106.48, डीजल 91.88 रुपए

पटना: पेट्रोल 105.58, डीजल 93.80 रुपए

सूरत: पेट्रोल 95.00, डीजल 89.00 रुपए

नासिक: पेट्रोल 95.50, डीजल 89.50 रुपए

इस आधार पर तय होती हैं दोनों ईंधनों की कीमतें

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कब कमी आएगी। इस संबंध में अभी तक कुछ नहीं कहा जा सकता है। लोगों को लम्बे समय से पेट्रोल-डीजल की कीमतों के कारण महंगाई का सामना करना पड़ा रहा है। इसके कारण बहुत से चीजें आसमान छू चूकी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों और डॉलर-रुपए की विनिमय दर में आए बदलावों के आधार पर कीमतों को तय किया जाता है। अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर होने के बाद अब लोगों को पेट्रोल-डीजल कीमतों को लेकर राहत की उम्मीद है।

PC: patrika
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.