- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। दिसंबर माह के पहले दिन भी पेट्रोल-डीजल उपभोक्ताओं को राहत नहीं मिली है। आज भी दोनों ईंधनों कीमतों में कमी होने का उनका इंतजार समाप्त नहीं हुआ है। सरकारी तेल कंपनियों ने आज भी दोनों ईंधनों की कीमतों में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया है। रु
एक बार फिर से लोगों को किसी भी प्रकार की राहत नहीं मिली है। राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक लीटर पेट्रोल की कीमत आज भी 104.72 रुपए ही है। डीजल की कीमत आज 90.21 रुपए प्रति लीटर है। देश के चार महानगरों की कीमतें भी तय हो गई हैं। नई दिल्ली में आज पेट्रोल 94.72, डीजल 87.62, मुंबई में पेट्रोल 104.21, डीजल 92.15, कोलकाता में पेट्रोल 103.94, डीजल 90.76 और चेन्नई में पेट्रोल 100.75 और डीजल 92.34 रुपए प्रति लीटर पर मिलेगा।
देश के अन्य बड़े शहरों में ये हैं रुपए में दोनों ईंधनों की कीमतें
सूरत: पेट्रोल 95.00 और डीजल 89.00
नासिक: पेट्रोल 95.50, डीजल 89.50
लखनऊ: पेट्रोल 94.69, डीजल 87.80
पुणे: पेट्रोल 104.04 और डीजल 90.57
चंडीगढ़: पेट्रोल 94.30, डीजल 82.45
इंदौर: पेट्रोल 106.48, डीजल 91.88
अहमदाबाद: पेट्रोल 94.49, डीजल 90.17
बेंगलुरु: पेट्रोल 102.92, डीजल 89.02
हैदराबाद: पेट्रोल 107.46 और डीजल 95.70
पटना: पेट्रोल 105.58, डीजल 93.80
मई 2022 के बाद से हैं कीमतें कम होने का इंतजार
आपको बात दें की सरकारी तेल कंपनियों की ओर से रोजाना सुबह पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अपडेट किया जाता है, लेकिन दोनों ईंधनों की कीमतों में लम्बे समय से बदलाव नहीं किया गया है। देश में मई 2022 के बाद से कीमतें स्थिर हैं। दोनों ईंधनों की कीमतों में कब बदलाव होगा, ये देखने वाली बात होगी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों और डॉलर-रुपए की विनिमय दर में आए बदलावों के आधार पर दोनों ईंधनो की कीमतों को तय किया जाता है।
PC: zeebiz
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें