Petrol-diesel prices: आज भी नहीं मिली है लोगों को राहत, देश के प्रमुख शहरों में ये हैं कीमतें

Hanuman | Monday, 17 Nov 2025 09:16:37 AM
Petrol-diesel prices: People are yet to get relief, here are the prices in major cities across the country

इंटरनेट डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों ने सोमवार के लिए भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अपडेट कर दिया है। हालांकि आज भी कंपिनयों ने दोनों ही ईंधनों की कीमतों में कमी नहीं कर आमजन को राहत नहीं दी है। कंपनियों ने आज भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं किया है।

जयपुर में आज लोगों को पेट्रोल के लिए 104.72 रुपए प्रति लीटर देने होंगे। यहां पर डीजल की कीमत आज 90.21 रुपए प्रति लीटर है। देश के प्रमुख शहरों में भी कीमतें नहीं बदली हैं। राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में आज पेट्रोल 94.72, डीजल 87.62, मुंबई में पेट्रोल 104.21, डीजल 92.15, कोलकाता में पेट्रोल 103.94, डीजल 90.76 और चेन्नई में पेट्रोल 100.75 और डीजल 92.34 रुपए प्रति लीटर पर मिलेगा।

देश के अन्य बड़े शहरों में ये हैं दोनों ईंधनों की कीमतें

हैदराबाद: पेट्रोल ₹107.46, डीजल ₹95.70

लखनऊ: पेट्रोल ₹94.69, डीजल ₹87.80

अहमदाबाद: पेट्रोल ₹94.49, डीजल ₹90.17

बेंगलुरु: पेट्रोल ₹102.92, डीजल ₹89.02

पुणे: पेट्रोल ₹104.04, डीजल ₹90.57

पटना: पेट्रोल ₹105.58, डीजल ₹93.80

सूरत: पेट्रोल ₹95.00, डीजल ₹89.00

चंडीगढ़: पेट्रोल ₹94.30, डीजल ₹82.45

इंदौर: पेट्रोल ₹106.48, डीजल ₹91.88

नासिक: पेट्रोल ₹95.50, डीजल ₹89.50

लम्बे समय से है लोगों को दोनों ईंधनों की कीमतों में कमी होने का है इंतजार

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी होने का लोगों को लम्बे समय से इंतजार है। उनका ये इंतजार कब खत्म होगा इस संबंध में अभी कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। सरकारी तेल कंपनियां रोजाना सुबह छह बजे पेट्रोल-डीजल की ताजा दरें करती है। ये अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों और डॉलर-रुपए की विनिमय दर में आए बदलावों पर निधारित की जाती हैं। दोनों ईंधनों की कीमतों में बदलाव नहीं होने के कारण लोगों का महंगाई झेलनी पड़ रही है।

PC:  aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.