Petrol-Diesel Prices: सरकारी तेल कंपनियों ने आज प्रमुख शहरों में इतनी तय कर दी हैं कीमतें

Hanuman | Friday, 24 Jul 2026 09:16:35 AM
Petrol-Diesel Prices: State-owned oil companies have fixed these prices in major cities today.

इंटरनेट डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों ने शुक्रवार के लिए भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अपडेट कर दिया है। हालांकि आज भी दोनों ईंधनों की कीमतों में बदलवा नहीं हुआ है। अमेरिका और ईरान के बीच जारी जंग के बीच दोनों ईंधनों की कीमतों का नहीं बढ़ना आमजन के लिए राहत की बात है।  जयपुर में आज भी पेट्रोल 112.66 और डीजल की कीमत 97.78 रुपए प्रति लीटर है।

नई दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल के लिए आज आज भी 102.12 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं यहां पर डीजल की कीमत प्रति लीटर कीमत 95.20 रुपए है। मुंबई में पेट्रोल 111.18, डीजल 97.83, कोलकाता में पेट्रोल 113.47,डीजल 99.82 और चेन्नई में पेट्रोल 107.77 तथा डीजल 99.55 रुपए प्रति लीटर है।

 आपको बता दें कि सरकारी तेल कंपिनियों की ओर से रोजाना सुबह पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अपडेट किया जाता है। अमेरिका और ईरान के बीच जारी जंग के बीच कई बार दोनों ईंधनों के दाम बढ़ाए गए हैं। अब एक बार फिर से दोनों ईंधनों के दाम बढ़ने की आशंका पैदा हो गई है।

PC: patrika

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.