PM Kisan Yojana: इन चार श्रेणी के लोगों को नहीं मिलता है योजना का लाभ, जान लें

Hanuman | Wednesday, 18 Feb 2026 01:09:24 PM
PM Kisan Yojana: These four categories of people do not get the benefits of the scheme, know here

इंटरनेट डेस्क। देश के किसानों को पीएम सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त का इंतजार है, जो जल्द ही जारी होने की संभावना है। अभी तक योजना की 21 किस्ते जारी हो चुकी हैं। केन्द्र सरकार की इस योजना का देश में बड़ी संख्या में किसान लाभ उठा रहे हैं। आपको बता दें कि देश के सभी किसानों को इस योजना का लाभ नहीं मिलता है।

आज हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं कि केन्द्र सरकार किन लोगों को इस योजना का लाभ नहीं देती है। इसके लिए सरकार ने कुछ श्रेणियां तय की हैं। ऐसे किसान जो संवैधानिक पद पर हैं या रह चुके हैं, वे योजना का लाभ लेने के लिए पात्र नहीं हैं। वहीं सरकार ने आयकर देने वाले किसानों को भी योजना से बाहर रखा है।

10,000 रुपए या उससे अधिक मासिक पेंशन पाने वाले सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भी योजना का लाभ नहीं मिलेगा। वहीं संस्थागत भूमि धारक, जैसे कि कोई ट्रस्ट, सहकारी समिति या कंपनी भी इस योजना का लाभ नहीं ले सकती हैं।

PC: naidunia
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.