PM Kisan Yojana: इन तीन कारणों से अटक सकती है योजना की 21वीं किस्त, जान लें आप

Hanuman | Tuesday, 04 Nov 2025 09:36:40 AM
PM Kisan Yojana: These three reasons can delay the 21st installment of the scheme, you should know about them

इंटरनेट डेस्क। किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त का इंतजार है, जो जल्द ही जारी होने की संभावना है। इस किस्त के रूप में केन्द्र सरकार किसानों को दो हजार रुपए देगी।

हालांकि इस किस्त के जारी होने से पहले किसानों को कई काम पूरे करने होंगे, नहीं तो   वह किस्त के लाभ से वंचित रह जाएंगे। आज हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं कि किन कारणों से किसानों की 21वीं किस्त अटक सकती है। जिन किसानों ने भू-सत्यापन का काम तय समय के भीतर नहीं करवाया है तो वह किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।

वहीं जिन किसानों ने ई-केवाईसी नहीं करवाई है या तय समय के भीतर पूरी नहीं करवाते हैं, तो उनको भी किस्त के लाभ से वंचित रहना पड़ सकता है। वहीं जो किसान अपात्र होने पर भी गलत तरीके से योजना से जुड़ते हैं,  ऐसे किसानों की पहचान कर उनके आवेदन रद्द किए जा सकते हैं। जरूरत पड़ने पर इन किसानों से तो रिकवरी तक की जा सकती है।

PC: prabhatkhabar
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.