PM Kisan Yojana: योजना का लाभ लेने लिए पूरी करनी होंगी ये तीन शर्तें, जान लें आप

Hanuman | Monday, 16 Feb 2026 09:47:23 AM
PM Kisan Yojana: To avail the benefits of the scheme, you will have to fulfill these three conditions, know them.

इंटरनेट डेस्क। केन्द्र सरकार की ओर से पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत हर साल किसानों को छह हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है। उन्हें ये सहायता दो-दो हजार रुपए की तीन किस्तों में प्रदान की जाती है। अभी तक योजना की 21 किस्ते जारी हो चुकी हैं। अब किसानों को योजना की 22वीं किस्त का इंतजार है, जो जल्द ही जारी हो सकती है।

आपको बता दें केन्द्र सरकार की ओर से इस योजना के लिए पात्रता के कुछ स्पष्ट मानदंड तय किए हैं। सरकार ने बता दिया कि कौन-कौन से किसान इसका लाभ उठा सकते हैं। आज हम आपको इस संबंध में जानकारी देने जा रहे हैं।

केन्द्र सरकार की इस योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को तीन शर्तें पूरी करनी होगी। पहली ये है कि लाभार्थी एक भारतीय नागरिक होना चाहिए। दूसरी शर्त यह है कि किसान के पास खेती योग्य जमीन (कृषि भूमि) होनी चाहिए और तीसरी और लास्ट शर्त ये है कि देश के छोटे और सीमांत किसानों को योजना का लाभ मिलता है।

PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.