Post Office Scheme: इस योजना में कर दें निवेश, हर महीने मिलेंगे 17 हजार रुपए

Hanuman | Tuesday, 10 Feb 2026 09:46:55 AM
Post Office Scheme: Invest in this scheme and get Rs 17,000 every month

इंटरनेट डेस्क। आज हम आपको डाकघर की एक योजना के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसके माध्यम से आप हर महीने करीब 17 हजार रुपए तक की कमाई कर सकते हैं। आज हम आपको पोस्ट ऑफिस की सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो एक भरोसेमंद सरकारी योजना है।

इस सरकारी स्कीम में फिलहाल 8.2 प्रतिशत सालाना ब्याज दर दी जा रही है, जो आम बैंक एफडी से ज्यादा है। इस योजना में केवल 1000 रुपए से भी खोला खुलवाया जा सकता है। इसमें अधिकतम निवेश की सीमा सिंगल अकाउंट में 15 लाख रुपए और जॉइंट अकाउंट में 30 लाख रुपए तय की गई है।

इसमें निवेश पर सालाना 1.5 लाख रुपए तक की टैक्स छूट मिल सकती है। अगर कोई व्यक्ति इस स्कीम में 25 लाख रुपए का निवेश करता है और ब्याज दर 8.2 प्रतिशत रहती है, तो उसे हर साल करीब 2.05 लाख रुपए का ब्याज मिलेगा। महीने के हिसाब से से ये राशि लगभग 17,000 रुपए होगी। योजना में पांच साल बाद मूल रकम वापस मिल जाती है।

PC:  moneycontrol
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited From ndtv



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.