Post Office Scheme: 12 महीने की एफडी पर दिया जा रहा है इतना प्रतिशत ब्याज, कर दें निवेश

Hanuman | Saturday, 08 Aug 2026 01:14:34 PM
Post Office Scheme: This much interest is being offered on a 12-month FD, consider investing.

इंटरनेट डेस्क। भारतीय पोस्ट ऑफिस की ओर से कई एफडी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इनके माध्यम से पोस्ट ऑफिस अपने ग्राहकों को शानदार रिटर्न देता है। पोस्ट ऑफिस की कई स्कीम ऐसी भी हैं, जिसमें बैंकों से भी अधिक आकर्षक ब्याज मिलता है।

आज हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं कि पोस्ट ऑफिस में 12 महीने की एफडी पर कितना ब्याज मिल रहा है। आपको बता दें कि पोस्ट ऑफिस में एफडी को टीडी यानी टाइम डिपोजिट के नाम से जाना जाता है। टाइम डिपोजिट स्कीम बिल्कुल बैंकों की एफडी स्कीम की तरह ही होती है, जिसमें केवल एक बार पैसा जमा करना होता है।

इसके बाद मैच्यॉरिटी पर फिक्स ब्याज के साथ पूरा पैसा वापस मिल जाता है। खबरों के अनुसार, डाकघर अपने ग्राहकों को 12 महीने की एफडी स्कीम पर 6.9 प्रतिशत का ब्याज  दे रहा है। डाकघर की ओर से सभी आयु वर्ग के ग्राहकों को बराबर ब्याज दिया जा रहा है। आपको जरूर ही पोस्ट ऑफिस की एफडी में निवेश करना चाहिए।

PC: moneycontrol
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.