- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। देश में बड़ी संख्या में लोगों के पीएफ खाते खुले हुए हैं। इसके माध्यम से लोगों की भविष्य के लिए मोटी रकम जमा होती है। बहुत ही कम लोगों को पता होगा कि रिटायरमेंट के बाद भी पीएम खाते में ब्याज मिलता है। इसी कारण रिटायरमेंट के बाद पीएफ का सारा पैसा तुरंत नहीं निकाला चाहिए।
आज हम आपको इस संबंध में जानकारी देने जा रहे हैं। आपको बात दें कि ईपीएफओ के नियमों के मुताबिक नौकरी छूटने या रिटायरमेंट के बाद भी अगले 3 साल तक कर्मचारी को पीएफ खाते में जमा बैलेंस पर तय दर के हिसाब से ब्याज दिया जाता है। मौजूदा दर 8 प्रतिशत से अधिक है।
इसकी कारण केवल नौकरी खत्म होने का मतलब यह नहीं है कि आपके पीएफ पर ब्याज मिलना बंद हो गया। आपको बता दें कि 3 साल तक खाते से कोई विड्रॉल नहीं होने पर अकाउंट इनऑपरेटिव कैटेगरी में आ सकता है।
PC: money9live
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें