Share Market: खाद्य तेलों के भाव गिरे

varsha | Thursday, 04 May 2023 04:34:22 PM
Share Market: Edible oil prices fell

नयी दिल्ली। विदेशी बाजारों के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर उठाव कमजोर पड़ने से आज दिल्ली थोक जिस बाजार में खाद्य तेलों के भाव गिर गए वहीं अन्य जिसो में टिकाव रहा।

तेल-तिलहन : वैश्विक स्तर पर मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में मई का पाम ऑयल वायदा नौ रिगिट की मामूली बढèत लेकर 4025 रिगिट प्रति टन पर पहुंच गया। वहीं, मई का अमेरिकी सोया तेल वायदा 0.17 सेंट की गिरावट लेकर 52.47 सेंट प्रति पौंड बोला गया।

इस दौरान घरेलू बाजार में खाद्य तेलों में गिरावट का रुख रहा। सरसों तेल 146 रुपये, मूंगफली तेल 220 रुपये, सोया रिफाइंड 294 रुपये और पाम ऑयल 200 रुपये प्रति क्विटल सस्ता हो गया। वहीं, सूरजमुखी तेल और वनस्पति तेल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ और वे पिछले दिवस के स्तर पर पड़े रहे।

गुड़-चीनी : मीठे के बाजार में टिकाव रहा। इस दौरान चीनी और गुड़ के भाव पिछले कारोबारी दिवस के स्तर पर टिके रहे।दाल-दलहन : दाल-दलहन के बाजार में भाव स्थिर रहे। इस दौरान चना, दाल चना, मसूर दाल, मूंग दाल, उड़द दाल और अरहर दाल में कोई बदलाव नहीं हुआ। अनाज : अनाज मंडी में टिकाव रहा। इस दौरान गेहूं और चावल के भाव पिछले दिवस के स्तर पर टिके रहे। 

Pc:LatestLY हिन्दी



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.