Share Market : रिलायंस, आईटी शेयरों में लिवाली से शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 566 अंक चढ़ा

Samachar Jagat | Friday, 03 Jun 2022 11:08:17 AM
Share Market : Sensex rises 566 points in early trade on buying in Reliance, IT stocks

मुंबई : मजबूत वैश्विक रुझान के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईटी शेयरों में तेजी के चलते प्रमुख शेयर बाजारों में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार के दौरान बढ़त देखी गई। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 565.66 अंक बढ़कर 56,383.77 पर कारोबार कर रहा था। दूसरी ओर व्यापक एनएसई निफ्टी 159.85 अंक चढ़कर 16,787.85 पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में विप्रो, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इंफोसिस, टेक महिद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज फिनसर्व, टीसीएस और बजाज फाइनेंस बढ़त दर्ज करने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर अल्ट्राटेक सीमेंट, एनटीपीसी, भारती एयरटेल और एशियन पेंट्स में गिरावट हुई। अन्य एशियाई बाजारों में सोल और तोक्यो के बाजार हरे रंग में थे। चीन में छुट्टी के चलते शेयर बाजार बंद थे।

इससे पहले बृहस्पतिवार को सेंसेक्स 436.94 अंक या 0.79 फीसदी की तेजी के साथ 55,818.11 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 105.25 अंक या 0.64 फीसदी चढ़कर 16,628 पर बंद हुआ। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.09 फीसदी की गिरावट के साथ 117.42 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बृहस्पतिवार को शुद्ध रूप से 451.82 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.