डॉलर के मुकाबले रुपया पहली बार इस स्तर पर पहुंचा

Hanuman | Monday, 18 May 2026 02:46:54 PM
The Rupee reached this level against the Dollar for the first time

इंटरनेट डेस्क। कच्चे तेल में जारी तेजी के कारण अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में शुरुआती कारोबार में रुपया आज एक बार फिर से टूट गया है। आज ये 44 पैसे टूट गया। इससे ये पहली बार एक डॉलर के मुकाबले 96.25 के स्तर पर पहुंच चुका है।

गत कारोबारी दिवस पर भारतीय मुद्रा 17 पैसे की गिरावट में 95.81 रुपए प्रति डॉलर पर रही थी। बीच कारोबार में इसका निचला स्तर 96.14 रुपए प्रति डॉलर रहा था। खबरों क अनुसार, भारतीय रुपया 38 पैसे नीचे 96.18 रुपए प्रति डॉलर पर खुला। इसके बाद यह 96.25 रुपए प्रति डॉलर तक पहुंचा। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में तेजी का प्रभाव भी इस पर देखने को मिला है।

कच्चे तेल का मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.8 प्रतिशत की तेजी के साथ 111 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच चुका है। इसके कारण भारतीय रुपए पर दवाब देखने को मिला है। भारत द्वारा अपनी जरूरत का 85 प्रतिशत कच्चा तेल आयात किया जाता है। आपको बता दें कि अमेरिका और ईजराइल विवाद बड़ी परेशानी का कारण बना हुआ है।

PC:  abplive
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.