Utility News: पोस्ट ऑफिस की PLI स्कीम में आप भी कर सकते है निवेश, मिलेगा ये फायदा

Samachar Jagat | Friday, 13 Jan 2023 11:06:08 AM
Utility News: You can also invest in PLI scheme of post office, you will get this benefit

इंटरनेट डेस्क। आप भी अगर पोस्ट ऑफिस की स्कीम पर विश्वास करते है और अपना पैसा निवेश करना चाहते है तो आप कर सकते है। वैसे ये सरकारी स्कीम होने के साथ साथ गारंटेड रिटर्न भी देती है। पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम का नाम पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस यानी डाक जीवन बीमा के नाम से जाना जाता है। इस योजना में आप अपना पैसा निवेश कर सकते है। इस पॉलिसी को खरीदने के लिए उम्र  19 साल से लेकर 55 साल तक तय की गई है। 

मिलती है लोन की सुविधा

पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में आप यदी लगातार 4 साल तक पॉलिसी चलाते है तो उसके बाद आप लोन ले सकते है। अगर आप पॉलिसी को लंबे समय तक नहीं चला सकते है तो आप इसे 3 साल बाद सरेंडर भी कर सकते हैं।

टैक्स में मिलेगी छूट 

पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में पॉलिसी होल्डर को टैक्स में भी छूट मिलती है। पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस में भरे गए प्रीमियम को इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80सी के तहत छूट भी ले सकते है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.