Jagmohan Meena का भाई किरोड़ी लाल को लेकर बड़ा बयान, कहा- राजस्थान का नकली खाद और बीज माफिया…

Hanuman | Thursday, 11 Jun 2026 03:18:30 PM
Jagmohan Meena's brother makes a major statement regarding Kirodi Lal.

जयपुर। राजस्थान राज्य बीज निगम के पूर्व अशासकीय निदेशक जुगल किशोर बिश्नोई के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई के बाद कैबिनेट कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा कांग्रेस के निशाने पर आ चुके है। कांग्रेस नेताओं ने किरोड़ी लाल के इस्तीफे की मांग कर दी है।

इस बीच अब किरोड़ी लाल मीणा के सगे भाई जगमोहन मीणा ने दौसा जिले में मीडियाकर्मियों के सामने चौंकाने वाला बयान दिया है।  खबरों के अनुसार, भाजपा नेता जगमोहन मीणा ने दावा कर दिया कि राजस्थान का नकली खाद और बीज माफिया इस समय किरोड़ी लाल मीणा की जान के पीछे हाथ धोकर पड़ चुका है और वे किसी भी वक्त उनकी हत्या की साजिश तक को अंजाम दे सकते हैं।

अपने भाई की सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की है। जगमोहन मीणा ने इस दौरान बोल दिया कि इस समय विभाग की ओर से जो सख्त प्रशासनिक फैसले लिए जा रहे हैं, उससे अरबों रुपयों का काला साम्राज्य चलाने वाले बिचौलियों को भारी नुकसान हो रहा है।

PC: bhaskar
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.