- SHARE
-
जयपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने आज दिल्ली स्थित इंदिरा भवन में आयोजित कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष महत्वपूर्ण बैठक में हिस्सा लिया। डोटासरा ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि आज दिल्ली स्थित इंदिरा भवन में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता विपक्ष राहुल गांधी की उपस्थिति में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में शामिल हुआ।
बैठक में एआईसीसी संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, एआईसीसी महासचिव प्रियंका गांधी और राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा सहित वरिष्ठ साथियों के साथ देश के ज्वलंत मुद्दों पर गंभीर चर्चा हुई। आज देश महंगाई, बेरोजगारी, परीक्षा घोटालों और गंभीर लोकतांत्रिक चुनौतियों का सामना कर रहा है।
NEET, CBSE पेपर लीक की घटनाओं ने युवाओं का विश्वास तोड़ा है। संवैधानिक संस्थाओं का दमन करके तानाशाही की जा रही है। ऐसे समय में लोकतंत्र और सामाजिक न्याय की रक्षा करते हुए हर वर्ग की आवाज बुलंद करना हमारी जिम्मेदारी है एवं कांग्रेस पार्टी जनहित के मुद्दों पर लगातार संघर्ष करने के लिए प्रतिबद्ध है।
PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें