केंद्रीय मंत्री Ashwini Vaishnaw ने अब जयपुर में कर दिया है ये बड़ा ऐलान

Hanuman | Thursday, 11 Jun 2026 04:51:50 PM
Union Minister Ashwini Vaishnaw has now made this major announcement in Jaipur

इंटरनेट डेस्क। केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज राजस्थान की राजधानी जयपुर में बड़ी घोषणा की है।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने विवेकानंद लेक्चर थिएटर कॉम्प्लेक्स में आयोजित कार्यक्रम में मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनआईटी) में सेमीकंडक्टर, क्वांटम टेक्नोलॉजी और एआई लैब विकसित करने का ऐलान किया है। इस दौरार उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद कर नवाचार, तकनीक और स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

खबरों के अनुसार, इस कार्यक्रम में अश्विनी वैष्णव ने मेकर्स लैब का उद्घाटन किया। एमएनआईटी में छात्रों के साथ आयोजित संवाद कार्यक्रम के दौरान उन्होंने नैनो सिम व सेमीकंडक्टर तकनीक से जुड़े सवाल पूछे। उन्होंने जानकारी दी कि नैनो सिम का निर्माण अब भारत में ही हो रहा है, जो देश की तकनीकी आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

इससे पहले केन्द्रीय मंत्री वैष्णव ने जयपुर स्थित आकाशवाणी केंद्र में वर्चुअल माध्यम से जैसलमेर के रामगढ़ में 20 किलोवाट एफएम ट्रांसमीटर का उद्घाटन किया। इसके शुरू होने से सीमावर्ती क्षेत्रों में रेडियो प्रसारण की गुणवत्ता और पहुंच बेहतर होगी।

PC:  fortuneindia
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.