- SHARE
-
खेल डेस्क। भारत और अफगानिस्तान की टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज शनिवार से शुरू होने जा रही है। इस सीरीज में विराट कोहली और हार्दिक पांड्या का जलवा देखने को नहीं मिलेगा, जो चोट के कारण बाहर हो चुके हैं।
हालांकि सीरीज में पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के पास 37 साल पुराने टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी मोहिंदर अमरनाथ के रिकॉर्ड को तोड़ने का शानदार मौका होगा। अगर रोहित शर्मा सीरीज के शुरुआत दो वनडे मैचों में खेलने उतरते हैं तो अमरनाथ का रिकॉर्ड ध्वस्त कर देंगे। रोहित शर्मा की अभी उम्र 39 साल 42 दिन की है और यदि वह दोनों मैच खेलने उतरते हैं तो भारतीय टीम की तरफ से वनडे फॉर्मेट में मैच खेलने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन जाएंगे।
अभी ये रिकॉर्ड साल 1983 वर्ल्ड कप विजेता स्क्वाड का हिस्सा रहे मोहिंदर अमरनाथ के नाम पर है। उनके नाम साल 1989 में 39 साल 44 दिन की उम्र में वनडे मैच खेलने की उपलब्धि दर्ज है। अब रोहित के पास इस रिकॉर्ड को तोड़ने का पूरा मौका है।
PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें