पटना। क्या आपने सोचा है कि एक मां अपनी ही बेटी को जिस्मफरोशी के धंधे में उतार सकती है। जी हां, बिहार के सीतामढ़ी जिले में एक ऐसा ही रिश्ते और मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामाने आया है। जिसमें एक सौतेली मां ने अपनी ही बेटी को दरिंदों के हाथों दो लाख रुपए में बेच दिया।
इसके बाद लडक़ी को जिस्मफरोशी के दलदल में धकेल दिया गया, जहां रोजाना आठ से दस लोग उसकी आबरू से खेलते थे। दरिंदों के चंगुल से भाग इस लडक़ी ने थाने में मामला दर्ज करवाया है। इस दौरान उसने पुलिस को अपनी सौतेली मां और बाप की करतूतों की खौफनाक कहानी सुनाई।
उसने पुलिस को बताया कि किस तरह दरिंदें उनसे पिछले दस महीनों में रोजाना दुष्कर्म करते थे। उसके अनुसार उसे रोजाना आठ से दस लोग अपनी हवस का शिकार बनाने थे। उसे ग्रुप सेक्स के लिए भी मजबूर किया जाता था। उसने बताया कि उसकी सौतेली मां चरित्रहीन है और उसके कई लोगों से संबंध हैं।
रोजाना नए-नए लोग उसके घर पर दस्तक देते थे और उसकी सौतेली मां के साथ गंदी हरकत करते थे। उसने अपनी सौतेली मां पर घर में ही जिस्मफरोशी का धंधा चलाने का आरोप लगाया है। एक दिन पिता की अनुपस्थिति में उसने मुझे एक लडक़े के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहा। मैंने इसका विरोध किया तो उन लोगों ने मेरी बुरी तरह पिटाई की।
इसके बारे में पिता को बताया तो उन्होंने भी मां की बात का समर्थन किया। इसके बाद दोनों ने दो लाख रुपए में उसे बेच दिया। बाद में दोनों ने पास के थाने में बेटी का अपहरण हो जाने का झूठा मामला भी दर्ज करवाया था।