ARD टीम ने जयपुर सचिवालय में मारी अचानक रेड, 59 प्रतिशत कर्मचारियों के खिलाफ होगा एक्शन

Hanuman | Tuesday, 07 Apr 2026 02:55:23 PM
ARD Team Conducts Surprise Raid at Jaipur Secretariat, Action to Be Taken Against 59 Percent of Employees

इंटरनेट डेस्क। प्रशासनिक सुधार विभाग (एआरडी) की टीम ने आज अचानक रेड कर जयपुर सचिवालय में हड़कंप मचा दिया। खबरों के अनुसार, एआरडी टीम की ओर से आज सुबह सचिवालय स्थित लाइब्रेरी बिल्डिंग में सरप्राइज रेड की गई।

एसीएस दिनेश कुमार के निर्देशों पर सुनील शर्मा और रामस्वरूप बिश्नोई के नेतृत्व में सचिवालय पहुंची टीम ने कार्यालय समय शुरू होते ही सबसे पहले अटेंडेंस से जुड़े पांच महत्वपूर्ण रजिस्टर अपनी कस्टडी में ले लिए। निरीक्षण के दौरान दौरान पाया गया कि 61 में से 36 अधिकारी सीट पर मौजूद नहीं थे। बताया जा रहा है कि इस बिल्डिंग में तैनात एकमात्र गजेटेड ऑफिसर समय की पाबंदी दिखाते हुए अपने दफ्तर में मौजूद मिले।

इससे साफ है कि कर्मचारी समय पालन को लेकर गंभीर नहीं हैं। इसे प्रशासन ने अनुशासनहीनता माना है। एआरडी टीम ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अपनी रिपोर्ट तैयार कर ली है। विभाग की ओर से अनुपस्थित सभी 59 प्रतिशत कर्मचारियों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने के लिए संबंधित अधिकारियों को पत्र लिख दिया है। इस कर्मचारियों पर अब विभाग की ओर से कार्रवाई की जाएगी।

amarujala
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.