Pakistan में आज आठ बजे से लग जाएगा लॉकडाउन, सरकार ने ले लिया है ये बड़ा फैसला

Hanuman | Tuesday, 07 Apr 2026 04:16:12 PM
A lockdown will go into effect in Pakistan starting at 8:00 PM today; the government has taken this major decision

इंटरनेट डेस्क। अमेरिका-इजराइल और पाकिस्तान के बीच जारी जंग के कारण पाकिस्तान में हालात बद् से बद्तर होते जा रहे हैं। यहां पर पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने आपसमान छू लिया है। कीमतें इतनी हो चुकी हैं कि आजमन के लिए दोनों ईंधन खरीद पानी भी लगभग नामुकिन हो गया है।

इसी बीच पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार ने लॉकडाउन का ऐलान कर दिया है। इस्लामाबाद में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में देश भर के बाजार और शॉपिंग मॉल सिंध को छोड़कर ऊर्जा बचाने के उपायों के तहत रात 8 बजे तक बंद किए जाने का निर्णय लिया गया है। पीएम कार्यालय की ओर से इस संबंध में बयान जारी हो चुका है।

वहीं केपी के डिविजनल मुख्यालयों में बाजारों को रात 9 बजे तक खुला रहने की अनुमति दी गई है। सरकार के इस फैसले के बाद पीके के बाकी हिस्सों, पंजाब, बलूचिस्तान, इस्लामाबाद, गिलगित-बाल्टिस्तान और अन्य जगहों पर बाजार और शॉपिंग मॉल रात 8 बजे तक बंद हो जाएंगे। हालांकि बेकरी, रेस्टोरेंट, तंदूर और खाने-पीने की चीजें बेचने वाली दुकानें रात 10 बजे तक खुल रहेंगी।

PC: dnaindia
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.