City News : बारिश के फुहारों से दिल्लीवासियों को गर्मी से मिली राहत

Samachar Jagat | Tuesday, 21 Jun 2022 03:19:08 PM
City News :  Delhiites get relief from heat due to rain showers

नयी दिल्ली  |  राष्ट्रीय राजधानी में कुछ हिस्सों में मंगलवार को मध्यम से भारी बारिश हुई जिससे लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की । इस दौरान न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियम तक पहुंच गया, जो मौसम के औसत से तीन डिग्री कम है। मौसम विभाग ने कहा कि राजधानी में अधिकतम तापमान 32 डिग्री तक छूने का अनुमान है। दिल्ली में पिछले तीन दिनों में मानसून से पहले की बारिश में 34 प्रतिशत तक कमी देखी गयी है।

केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने कहा कि राजधानी में आज वायु गुणवतता सूचकांक मध्यम श्रेणी में रिकॉर्ड की गयी है। आज सुबह साढ आठ बजे सापेक्षिक  71 प्रतिशत रिकॉर्ड की गयी। राजधानी में सोमवार को अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है जो मौसम के औसत से छह डिग्री नीचे रहा है। मौसम विभाग ने कहा दक्षिणपश्चिम मानसून दिल्ली में 27 जून के आसपास पहुंचेगा। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.