इंटरनेट डेस्क। भारत में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढक़र एक करोड़ आठ लाख 71 हजार से अधिक हो चुका है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज जारी हुए ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटों के दौरान 12,923 नए कोरोना मरीज मिले हैं। इससे देश में संक्रमितों की कुल संख्या एक करोड़ आठ लाख 71 हजार 294 पहुंच गई है।
पिछले 24 घंटे में 11,764 मरीज इस वायरस के खिलाफ जंग भी जीतने में सफल हुए हैं। अब तक एक करोड़ पांच लाख 73 हजार 372 लोग इस वायरस के खिलाफ जीत हासिल कर चुके हैं।

अब 1,42,562 कोरोना मरीजों का ही इलाज चल रहा है। पिछले 24 घंटे में 108 मरीजों की मौत होने के कारण अभी तक इस वायरस के कारण अपनी जान गंवाने वाले लोगों की कुल संख्या एक लाख 55 हजार 360 हो गई है।