Crime : शिवहर में मुखिया पति की गोली मारकर हत्या

Samachar Jagat | Monday, 27 Jun 2022 10:24:04 AM
Crime  : Head husband shot dead in Sheohar

शिवहर : बिहार में शिवहर जिले के श्यामपुर भटहा थाना क्षेत्र में अपराधियों ने सोमवार की सुबह रोहुआ पंचायत की मुखिया के पति की गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि रोहुआ पंचायत की मुखिया मुन्नी देवी के पति सुबोध राय किसी काम के सिलसिले में जा रहे थे तभी बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने उन्हें गोली मारकर घायल कर दिया। घायल को श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल(एसकेएमसीएच)में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। सूत्रों ने बताया कि हत्या के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.