- SHARE
-
जयपुर। आर्मी पब्लिक स्कूल, जयपुर द्वारा जयपुर मिलिट्री स्टेशन स्थित सप्त शक्ति सभागार में शनिवार को आयोजित 'Rhetorica' अंतरविद्यालयी अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता में महावीर पब्लिक स्कूल के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का मान बढ़ाया। इस प्रतियोगिता का विषय था "Should students prioritize passion over lucrative career opportunities?"
जयपुर के 20 प्रतिष्ठित विद्यालयों के 50 से अधिक होनहार विद्यार्थियों ने इसमें भाग लिया। महावीर पब्लिक स्कूल के कक्षा 12 के छात्र देवांश गोधा ने अपने प्रभावशाली तर्क, सटीक तथ्यों और आत्मविश्वास भरी प्रस्तुति के दम पर 'Best Speaker of the Motion' का प्रतिष्ठित खिताब जीता। वहीं देवांश गोधा, तन्वी अग्रवाल और खूबी जांगिड़ की टीम ने सामूहिक रूप से बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 'Best Team Award' अपने नाम किया।
छात्रों को इस प्रतियोगिता के लिए शिक्षिका महिमा कुलश्रेष्ठ का विशेष प्रशिक्षण और मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। विद्यालय की प्राचार्या सीमा जैन ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के अवसर देना और उनका मनोबल बढ़ाना प्रत्येक शिक्षक का दायित्व है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने विजेता छात्रों, मार्गदर्शक शिक्षिका और प्राचार्या को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें