- SHARE
-
जयपुर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड में ओएमआर शीट बदलने के मामले को लेकर प्रदेश में सियासी हलचल मच गई है। इसके बाद से पक्ष-विपक्ष के नेताओं के बीच बयानबाजी का दौर शुरू हो चुका है।
अब इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। डोटासरा ने एक्स के माध्यम से कहा कि सवाल कांग्रेस-बीजेपी का नहीं, युवाओं के भविष्य का है। पिछले 2 साल से भाजपा सरकार में ओएमआर शीट बदलने एवं नंबर बढ़ाकर नौकरियां बेचने की बेईमानी चल रही है।
एसओजी की रिपोर्ट बताती है कि कर्मचारी चयन बोर्ड के सिस्टम में ये धोखाधड़ी बीते 9 वर्षों एवं पूर्व की सरकारों में भी रही है। यानी भाजपा की वसुंधरा राजे सरकार से लेकर भाजपा की भजनलाल सरकार तक बोर्ड द्वारा कराई गई सभी भर्ती परीक्षाएं संदेह के घेरे में है। सवाल ये भी है कि आखिर 2 साल में व्यवस्था परिवर्तन क्यों नहीं हुआ? सरकार को युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखकर सभी भर्ती परीक्षाओं की गहनता से जांच एवं दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
PC: deccanherald
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें