कुपवाड़ा के मुख्य बाजार में आग, करोड़ों की संपत्ति स्वाहा

Samachar Jagat | Monday, 14 Nov 2016 04:27:28 AM
fire in main market of kupwara destroying property worth millions

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में कुपवाड़ा के मुख्य बाजार में आज रात भीषण आग लगने से करोड़ों रुपये की संपत्ति जल कर नष्ट हो गयी।
 
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मुख्य बाजार में अचानक आग लग गयी और जब तक दमकलकर्मी घटनास्थल पर पहुंच पाते, आग ने पूरे बाजार को अपनी चपेट में ले लिया। आग से 30 से अधिक दुकानें और अन्य संपत्ति जल कर खाक हो गयी। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने के लिए अब भी मशक्कत कर रहे हैं।

सूत्रों ने बताया कि आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। हादसे में किसी के हताहत होने की भी सूचना नहीं है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.